Breaking News

फास्टैग पर नया अपडेट, वाहनों चालकों को आज से मिली बड़ी राहत

केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों को शनिवार से राहत दी है। अब बगैर फास्टैग वाले वाहन टोल प्लाजा पर डिजिटल माध्यम से भुगतान करेंगे तो दोगुना टोल नहीं देना होगा। टोल की जो दरें तय हैं, उससे 25 फीसदी ही अधिक टोल देकर वाहन आगे जा सकेगा।
किसी वाहन को वैध फास्टैग के माध्यम से 100 रुपए का टोल देना है तो नकद में भुगतान करने पर 200 रुपए और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर 125 रुपए टोल शुल्क देना होगा।
आज 15 नवंबर 2025 से लागू हुए नियमों के तहत, फास्टैग न होने या उसमें बैलेंस कम होने पर अब दोगुना टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

No comments