Breaking News

आज से एमएसपी पर 4 फसलों की खरीदी, 3.12 लाख किसानों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

आज से समर्थन मूल्य पर मूंग, मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की खरीदी की जाएगी। केन्द्र के निर्देश पर राज्य की भजनलाल सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये, मूंगफली का 7,263 रुपये, उड़द का 7,800 रुपये और सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5,328 रुपये प्रति क्विंटल एफ.ए.क्यू. श्रेणी का घोषित किया गया है। इस बार प्रदेश में कुल 3 लाख 12 हजार 796 किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन करवाया है।भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, नैफेड और एनसीसीएफ के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद 90 दिवस की अवधि में की जाएगी।

No comments