Breaking News

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: 21 से 27 नवंबर को बारिश की संभावना

मार्गशीर्ष मास में सर्दी का असर राजधानी में लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम को ठंडी हवा के साथ ही सर्दी का असर हावी रहा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे मौसम में भी परिवर्तन होगा और 6 दिन बाद बारिश होने की संभावना भी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 21 से 27 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज टोंक, नागौर और सीकर में शीलहर चलने का येलो अलर्ट दिया है। साथ ही कई जिलों में तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे ठंड बढ़ेगी।

No comments