Breaking News

दिल्ली नहीं, लखनऊ था असली निशाना! एटीएस के खुलासे ने उड़ाए सुरक्षा एजेंसियों के होश

राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि धमाके की योजना केवल दिल्ली तक सीमित नहीं थी, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को भी निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी।
पूछताछ में मोहम्मद सुहेल ने बताया कि समूह ने लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद में भीड़-भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी। खासकर लखनऊ में धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक केंद्र और पर्यटन स्थल उनके निशाने पर थे। सुहेल ने यह भी खुलासा किया कि यह साजिश किसी बड़े आतंकी संगठन के इशारे पर बनाई गई थी और इसमें पाकिस्तान से हथियार सप्लाई करने की योजना भी शामिल थी।

No comments