Breaking News

निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की


श्रीगंगानगर में शिरोमणि भगत संत नामदेव जी के 755वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह डी ब्लॉक वकीलों वाली डिग्गी के नजदीक स्थित गुरुद्वारा शिरोमणी संत नामदेव जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास की गई। 
इसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में स्थापित करीब पचास फुट ऊंचे निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई। कल रविवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। 
गुरुद्वारा के प्रधान हरदर्शन सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के तहत कल रविवार सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना वाले गुरुमहिमा का गुणगान करेंगे। 

No comments