Breaking News

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना निकला बिजली विभाग का कर्मचारी

उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लिया है। आरोपी उदयपुर बिजली विभाग में बडग़ांव एईएन कार्यालय में तकनीकी सहायक है। 
थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे के मामले में नवरत्न कॉम्पलेक्स निवासी नवल किशोर शर्मा उर्फ मेडी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। 

No comments