Breaking News

अब हाइब्रिड कार में नहीं मिलेगी छूट - अशोक गहलोत सरकार का एक और फैसला लिया वापस

राजस्थान परिवहन विभाग ने हाईब्रिड कार खरीद के दौरान वन टाइम टैक्स में दी जा रही 25 फीसदी छूट को खत्म कर दिया है। फरवरी 2023 में कांग्रेस सरकार के समय से यह छूट दी जा रही थी। परिवहन विभाग ने छूट वापस लेने के बारे में अधिसूचना जारी कर दी।
वाहन मालिक महंगी हाइब्रिड कार खरीद कर उसे केवल डीजल या पेट्रोल से चलाते हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट प्रदेश में प्रदूषण कम करने के लिए दी जाती है। ऐसे में प्रदूषण कम करने के लिए दी जा रही छूट का फायदा प्रदेशवासियों को नही मिल पा रहा।

No comments