सिर्फ हफ्ते में एक इंजेक्शन से होगी डायबिटीज़ कंट्रोल
भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में एक नई दवा ओजेम्पिक मरीजों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आ रही है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने इस दवा को हाल ही में भारत में टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए मंजूरी दे दी है। हेल्थ एक्सपट्र्स का कहना है कि यह दवा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ वेट लॉस में भी असरदार है। खास बात यह है कि यह इंजेक्शन सप्ताह में केवल एक बार दिया जाता है।

No comments