Breaking News

हरियाणा में बनेंगे 11 नए जिले, नायब सरकार को मिला प्रस्ताव


 हरियाणा में 11 नए जिले बनाने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास पहुंचे हैं। इनमें करनाल का असंध, अंबाला का नारायणगढ़, गुरुग्राम के मानेसर और पटौदी, कैथल का पिहोवा, हिसार के हांसी और बरवाला, जींद का सफीदों, सोनीपत का गोहाना और सिरसा का डबवाली शामिल है।
इसी तरह 14 नए उपमंडल, चार तहसील और 27 उप तहसील बनाने के प्रस्ताव मंत्रियों की उप समिति को मिले हैं। डबवाली और हांसी को प्रदेश सरकार ने पुलिस जिला बनाया हुआ है।

No comments