सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि बच्चों संग पहुंचीं जोधपुर
पर्यावरण कार्यकर्ता और लद्दाखी समाजसेवी सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि वांगचुक के जोधपुर पहुंचने की सूचना ने शहर में हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि गीतांजलि अपने बच्चों के साथ सड़क मार्ग से जोधपुर आई हैं और आज गुरुवार को जोधपुर सेंट्रल जेल में अपने पति से मुलाकात का प्रयास कर सकती हैं. सोनम वांगचुक, जो लद्दाख की पर्यावरण और शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में उन्हें जोधपुर जेल में स्थानांतरित किया गया.

No comments