Breaking News

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे 2 लोगों की मौत

राजस्थान में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीकानेर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात जोधपुर-बीकानेर हाईवे पर गणेशम होटल के पास हुआ। दो कारों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, दोनों बीकानेर के रहने वाले हैं।

No comments