8 लोगों के बदले अकेले डालूराम ने दे दी परीक्षा, एसओजी के सामने किया कबूल
राजस्थान में पिछले कई वर्षों से परीक्षाओं में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट के मामले सामने आते जा रहे हैं. राजस्थान पुलिस की विशेष टीम एसओजी लगातार ऐसे मामलों के खुलासे कर रही है और फर्जीवाड़े की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. एसओजी ने अपनी पड़ताल में एक ऐसे मामले को पकड़ा है जिससे पता चलता है कि परीक्षाओं में गड़बड़ी करना भी एक नौकरी की तरह बन गया था.
एसओजी ने वर्ष 2020 की वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच करते हुए पाया कि डालूराम मीणा नाम के एक ही उम्मीदवार ने कुल 8 परीक्षाओं में अलग-अलग अभ्यर्थियों के बदले में परीक्षा दी.
एसओजी ने वर्ष 2020 की वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच करते हुए पाया कि डालूराम मीणा नाम के एक ही उम्मीदवार ने कुल 8 परीक्षाओं में अलग-अलग अभ्यर्थियों के बदले में परीक्षा दी.

No comments