Breaking News

सरकार को घटाना था बच्चों के बैग का वजन : घटा दिया बजट

राजस्थान सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है। गत वर्ष राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म व बैग के लिए 800 रुपए की राशि कक्षा एक से आठ के सभी वर्ग के छात्र व छात्राओं के लिए जारी की थी। इस बार केवल यूनिफॉर्म के नाम पर 600 रुपए ही सीमित वर्ग के विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर होंगे। ऐसे में 200 रुपयों की कटौती को विद्यार्थियों की बैग योजना की समाप्ति समझा जा रहा है।  अब स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली नि:शुल्क यूनिफॉर्म में कटौती होगी। इस बार यूनिफॉर्म की राशि केवल बालिकाओं और एससी, एसटी व बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों को ही दी जाएगी। 

No comments