Breaking News

दीपावली पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था

दीपावली पर्व को लेकर जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 17 से 21 अक्टूबर 2025 तक धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक शहर के परकोटा क्षेत्र में भारी ट्रैफिक को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री और डायवर्जन प्लान लागू किया है। मेन बाजारों में सजावट और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरा ने ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी।

No comments