Breaking News

एनएसयूआई ने किया जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में भाजपा सरकार की ओर से शिक्षा का राजनीतिकरण करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों को छात्रों पर जबरन थोपने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजा का कार्यक्रम आयोजन करना निंदनीय है। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को रात्रि में गिरफ्तार करने की घटना साबित करती है कि भाजपा सरकार शिक्षा का राजनीतिकरण करके छात्रों की आवाज को कुचलना चाहती है।

No comments