Breaking News

दीपावली के बाद एक दिन कार्य दिवस - सरकारी कर्मचारी उलझन में

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों में दीपावली बाद के कार्य दिवस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दीपावली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को कार्यालय खुले रहेंगे, जबकि 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कार्मिकों और अधिकारियों को बीच में एक दिन के लिए कार्यालय पहुंचना होगा।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी अपने गृह जिलों में दीपावली मनाने जाते हैं, ऐसे में 21 अक्टूबर को दफ्तर आना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस दिन को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

No comments