शातिर गैंग के निशाने पर बस से आए पार्सल - 11 लाख के मोबाइल उड़ाए
जयपुर शहर में निजी ट्रैवल्स की बसों से आ रहे पार्सल अब शातिर चोरों के निशाने पर हैं। चोर रैकी कर पार्सल चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में विधायकपुरी थाना पुलिस ने 11 लाख के मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे तीन महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहसिन खान उर्फ सालिक, शादाब उर्फ दानिश हैं।

No comments