Breaking News

गुरुद्वारा मेहताबगढ़ विवाद के बाद माहौल शांत, आज भी स्कूल बंद

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब के प्रबंधन समिति विवाद ने शुक्रवार सुबह उग्र रूप ले लिया था, लेकिन शनिवार को स्थिति नियंत्रण में आ गई है. वर्तमान में इलाके में शांति का माहौल बना हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर आज निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. मौके पर 15 थानों से भारी पुलिस जाब्ता तैनात है, जो किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क मोड में है.

No comments