त्योहारी मांग खत्म होने से भी सोने-चांदी के भावों में आई गिरावट
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इसके कारण अमेरिका-चीन के बीच पॉजिटिव ट्रेड डॉयलॉग, डॉलर में आ रही मजबूती व लगातार तेजी दिखाने के बाद प्रॉफिट बुकिंग जैसे फैक्टर माने जा रहे हंै। इसके अलावा, भारत में त्योहारी मांग खत्म होने से भी सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है।
इस संबंध में ज्वैलर्स का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के कई कारण हैं। इस गिरावट का कोई स्थाई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले 2-3 माह में सोने के भाव और तेज होने की संभावना है।
गणपति ज्वैलर्स के शिव अग्रवाल बताते हैं कि भावों को लेकर सट्टे होते हैं। बड़े व्यापारी लोगों की भावनाओं से खेलते हैं।

No comments