160 कारें फूंकी, 263 पुलिसकर्मी को किया घायल
मोरक्को की सड़कों पर इन दिनों हाहाकार मचा है. जेन जेड युवाओं का ग्रुप स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है. पांच दिन से चल रहे प्रदर्शनों में हिंसा भड़क उठी है. 160 गाडिय़ां आग के हवाले हो चुकी हैं, 263 पुलिसकर्मी घायल हैं, 400 से ज्यादा गिरफ्तार और 300 लोग चोटिल हो चुके हैं. युवा 2030 फीफा वल्र्ड कप पर अरबों के खर्च से नाराज हैं, जबकि स्कूल-हॉस्पिटल बदहाल हैं. पूरे देश में इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है.

No comments