Breaking News

ई-रिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र चोरी:रिक्शे में बैठने वाली अन्य दो महिलाओं पर शक



अलवर में ई-रिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला को ई-रिक्शा से उतरने के बाद इसका पता चला। पीडि़ता ने ई-रिक्शा में बैठी अन्य दो महिलाओं पर शक जताया है। एनईबी थाना पुलिस में शिकायत दी गई है। घटना 60 फीट रोड के आसपास की है।
दयानंद नगर निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाजार से सामान की खरीददारी कर लौट रहा था। लौटते समय ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठ गई। कुछ दूरी पर महिला ई-रिक्शा से उतर गई। कुछ दूर चलने के बाद महिला को गले में मंगलसूत्र महसूस नहीं हुआ। 

No comments