500 से ज्यादा ट्रैक्टर खुर्दबुर्द, फाइनेंस कर बेचते, चोरी बताकर उठाते क्लेम
झालावाड़ पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने किसानों की जिंदगी और बीमा कंपनियों दोनों को ठगा। यह गिरोह किसानों से ट्रैक्टर फाइनेंस करवाता, फिर उसे बेच देता और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर बीमा क्लेम उठा लेता। राजस्थान से उत्तरप्रदेश तक फैले इस नेटवर्क ने अब तक 500 से ज्यादा ट्रैक्टर खुर्दबुर्द कर दिए। पुलिस ने झालावाड़, कोटा और बारां से एक महिला सहित 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हैरत की बात यह है कि यह गिरोह हनीट्रैप की वारदातों में भी लिप्त रहा है और अब तक करीब 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बना चुका है।

No comments