कोटा में आज रावण का 215 फीट का पुतला दहन होगा, एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की तैयारी
मिट्टी में हल्की-हल्की नमी है। हवा बारूदी गंध से भरी हुई। एक दिन पहले अच्छी बारिश हुई है, लेकिन देश का सबसे ऊंचा 215 फीट का रावण सीना ताने खड़ा है। न फटा, न ढांचा गिरा। दूर तक देखूं तो इस रावण के सामने सबकुछ बौना ही है। मानो त्रेतायुग का रावण अब भी 'दंभÓ के साथ अड़ा हो। प्रदेश के कई शहरों में बारिश से रावण ढह गए, लेकिन कोटा में 9 टन लोहे की फ्रेम पर वॉटरप्रूफ ग्लास फाइबर और कपड़े से बना पुतला बेअसर रहा। अबकी पहली बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मेले के साक्षी बनेंगे।

No comments