Breaking News

कन्या के नाम एक सार्थक पहल कार्यक्रम आयोजित


श्रीगंगानगर में मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा के तत्वावधान 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ का संदेश देते हुए 'कन्या के नाम एक सार्थक पहलÓ कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष सविता जैन के नेतृत्व में नारी चेतना शाखा ने इस कार्यक्रम के तहत राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती 25 प्रसूता महिलाओं को बेबी किट, सूट तथा फलों का वितरण किया गया। अध्यक्ष सविता जैन ने कन्या जन्म पर शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प की प्रान्तीय संयोजक सरोज घोड़ेला, सचिव स्नेहा वर्मा, बबीता लखोटिया सहित मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। 

No comments