Breaking News

अजमेर में महिला के हाथ से पर्स छीनकर भागे बदमाश

अजमेर के आनासागर लिंक रोड पर महिला से लूट की वारदात हुई। स्कूटी सवार दो बदमाश राह चलती महिला के हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 10 हजार रुपए नगदी, मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज थे। हालांकि, बदमाशों की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल महिला की शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

No comments