दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया
श्रीकरणपुर कस्बे में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया आज सुबह महिलाओं ने अपने घरों मे गोवर्धन पूजा की। मंदिरों में भी गोवर्धन पूजन, अनकूट का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के श्री सनातन धर्म पंचायती मन्दिर(बड़ा हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, श्रीराम मंदिर,चिंतपूर्णी शिव मंदिर, पंचायती धर्मशाला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद बनाकर मंदिरों में भगवान को भोग लगाकर वितरित किया। साथ ही आज कस्बे में विश्वकर्मा जयंती भी मनाई गई।

No comments