Breaking News

जयपुर में दीपावली पर मौसम का मिजाज गर्म

राजधानी जयपुर सहित पूरा प्रदेश दीपोत्सव की खुशी में जगमग है। ऐसे में मौसम का मिजाज भी गर्म बना हुआ है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तीखी धूप खिली, इस वजह से मौसम का मिजाज गर्म नजर आया। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से इन जिलों में गर्मी का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। 

No comments