Breaking News

करोड़ों का घोटाला कर बन गए फर्जी डॉक्टर, मरीज बनकर पहुंची एटीएस ने दो शातिर ठगों को पकड़ा

राजस्थान एटीएस ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे कुख्यात ठगों को गिरफ्तार किया है, जो बीते आठ साल से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे थे. हैरानी की बात यह है कि दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए होम्योपैथिक डॉक्टर का रूप धर रखा था और लोगों का फर्जी इलाज कर रहे थे. इसी बहाने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीम भी मरीज बनकर फर्जी होम्योपैथिक डॉक्टर बने ठगों तक पहुंची और दोनों शातिर ठगों को दबोच लिया. 
दोनों ठग सगे भाई हैं, जिन्होंने सर्वोदय क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी.

No comments