राजस्थान के नागौर में लिथियम का मिला बड़ा खजाना
देश को लिथियम में आत्मनिर्भर बनाने में राजस्थान जल्द ही अहम भूमिका निभा सकता है। इससे देश ईवी कार, लैपटॉप और मोबाइल बैटरी बनाने के साथ ही परमाणु रिएक्टरों में उपयोग को लेकर बड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान में नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र की रेंवत पहाडिय़ों पर लिथियम भंडार मिलने के बाद केन्द्र सरकार के खान मंत्रालय ने नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। खनन शुरू होने से प्रदेश के राजस्व और रोजगार में भी भारी बढ़ोतरी होगी।

No comments