Breaking News

इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते रहेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को बधाई दी और कहा कि वे ''विकसित भारतÓÓ के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। 
मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ''आज इंजीनियर दिवस पर मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत के इंजीनियरिंग परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा, ''हमारे इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।ÓÓ 

No comments