Breaking News

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करना महंगा

केदारनाथ धाम की हेलिकॉप्टर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इस बार ज्यादा जेब ढीली करनी होगी क्योंकि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण  ने किराए में 49 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है.दरअसल, 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सर्विस शुरू हो सकती है. केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा चलती है.
नई दरों के तहत गुप्तकाशी से किराया बढ़कर 12,444 रुपये, फाटा से 8,900 रुपये और सिरसी से 8,500 रुपये हो जाएगा, जो पहले से चार से पांच हजार रुपये ज्यादा है.

No comments