दौसा में भीषण हादसा: हार्डकोर अपराधी को ले जा रही पुलिस बस और ट्रक की भिड़ंत, कई पुलिसकर्मी जख्मी
राजस्थान के दौसा में आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मुलजिम को लेकर जा रही पुलिसकर्मियों की बस और एक ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बाद पुलिस की बस पिचक गई. उसमें कई पुलिसकर्मी फंसे गए हैं. हादसा नेशनल हाईवे नंबर 21 पर कालखो के पास हुआ. भिड़ंत होते ही पुलिसकर्मियों में चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद हाईवे जाम हो गया और वहां लंबा जाम लग गया है. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने के प्रयास शुरू किए.

No comments