Breaking News

लियो क्लब श्रीगंगानगर 'ग्रेटर; का गठन

लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर 'ग्रेटर'  के अध्यक्ष  नितिन सिडाना की अध्यक्षता में आयोजित पदस्थापना समारोह 'आरोही-2025' में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से लियो क्लब श्रीगंगानगर 'ग्रेटरÓ का गठन किया गया। 
एसएसबी रोड स्थित रिजोर्ट में हुए इस कार्यक्रम में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नवगठित लियो क्लब श्रीगंगानगर 'ग्रेटर' का चार्टर अध्यक्ष लियो शुभम गर्ग को नियुक्त किया गया। चार्टर सचिव लियो रोमित गुप्ता एवं चार्टर कोषाध्यक्ष लियो आदित्य गोयल को मनोनीत किया गया। 

No comments