Breaking News

स्टूडेंट की बस ब्रिज में फंसी, एमएलए के साथ निकाली

उदयपुर जिले में आज तड़के से हो बारिश हो रही है। शहर से लेकर गांवों में अच्छी बारिश हो रही है। उदयपुर में तेज बारिश के बीच उदयपुर के एकलिंगपुरा में ब्रिज के नीचे से गुजरती बस भरे पानी में बंद हो गई और फंस गई।
इस बीच वहां से गुजर रहे उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा वहां पहुंचे। बाद में विधायक मीणा और ग्रामीणों ने वहां पर बस को धक्का देकर पानी से आगे निकाला और बस में सवार जो बच्चे थे उनको बाहर निकाला।

No comments