Breaking News

जयपुर में केंद्रीय विद्यालयों का नवाचार, 35 मिनट डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाकर बच्चे पढ़ रहे बुक्स

डिजिटल दौर में जहां बच्चों का अधिक समय मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की स्क्रीन पर गुजर रहा है, वहीं जयपुर के केंद्रीय विद्यालयों ने रीडिंग की पहल शुरू की है। यहां बच्चों में पढऩे की आदत विकसित करने और स्क्रीन टाइम कम करने के लिए कक्षा में रोजाना 35 मिनट का विशेष सत्र रखा जा रहा है। इसमें बच्चों को कहानियां, जीवनी, साहित्य और मोटिवेशनल पुस्तकें पढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

No comments