Breaking News

राजस्थान के हर सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए होंगे अलग शौचालय

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार हर सरकारी स्कूल में लड़कियों के लिए अलग शौचालय सहित उचित स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
दिलावर ने कहा कि पूरे राजस्थान में स्कूल भवनों और शौचालयों का सर्वेक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा, सर्वेक्षण के बाद, स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। सभी उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लड़कियों के सम्मान और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए उनके लिए अलग शौचालय बनाए जाएंगे।

No comments