आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज जोधपुर आएंगे, ड्रोन की उड़ान पर पाबंदी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार को जोधपुर आएंगे। भागवत सोमवार दोपहर हवाई मार्ग से जोधपुर आएंगे। यहां वे संघ की अलग-अलग श्रेणियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वे पांच से सात सितम्बर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे।
वहीं विशिष्ट व्यक्ति वीवीआइपी की यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। यही वजह है कि पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में सोमवार सुबह पांच बजे से आगामी आदेश तक ड्रोन की उड़ान पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया।

No comments