रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री
भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे आज अयोध्या के दौरे पर हैं. वे सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या पर उतरे. जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया. पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. भूटान के पीएम को लेकर सुरक्षा सख्त है.
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं. लगभग चार घंटे के प्रवास में वे भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे.
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं. लगभग चार घंटे के प्रवास में वे भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे.

No comments