अनशन पर बैठे नरेश मीणा को जबरन उठाकर ले गई पुलिस
झालावाड़ स्कूल हादसे के पीडि़तों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर अनशन कर रहे नरेश मीणा को पुलिस जबरन उठाकर ले गई। इस दौरान पुलिस को समर्थकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। नरेश मीणा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भर्ती होने के बाद नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसे अस्पताल में रखा जाए या जेल में, अन्याय व भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
भर्ती होने के बाद नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसे अस्पताल में रखा जाए या जेल में, अन्याय व भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

No comments