माइक्रोवेव टावर के पास सड़क पर पानी भरा
श्रीगंगानगर में रामनगर पुरानी आबादी के ताराचन्द वाटिका-माइक्रोवेव टावर मार्ग पर मंगलवार को सड़क पर गन्दे नाले का पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से पैदल राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रामनगर के वार्ड नम्बर 5 स्थित गंदे पानी के गड्ढे किनारे लगी मोटरपम्प में फाल्ट आने से नाले का पानी सड़क पर फैल गया। पानी की निकासी बाधित होने से माइक्रोवेव टावर के आसपास वार्ड नम्बर 4 व 13 की गलियों में पानी भर गया।

No comments