बारिश के पानी में तैर रही एसएमएस अस्पताल की व्यवस्थाएं, दीवारों पर सीलन में दौड़ रहा करंट
लगातार हो रही बारिश ने जयपुर के प्रमुख सवाई मानसिंह अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. अस्पताल परिसर के बाहर व भीतर जलभराव से मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दवा वितरण केंद्र के बाहर करीब 1 फीट तक पानी जमा हो गया है।
बारिश से अस्पताल की दीवारों में सीलन आ गई है, जिससे कंप्यूटर सिस्टम और बारकोड प्रिंटर तक प्रभावित हो गए हैं. स्टाफ को बिजली के करंट के झटके लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अस्पताल में भय का माहौल है.

No comments