बाड़मेर में मेडिकल व्यापारी, पत्नी-बेटी को बंधक बना लूटे सोने-चांदी
बाड़मेर में एक मेडिकल व्यापारी के परिवार को बदमाशों ने बंधक बना घर में रखे करीब 93 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और रुपए लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने इस दौरान मेडिकल व्यापारी उत्तमचंद भूतड़ा , उनकी पत्नी कमला देवी और बेटी माया के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। बदमाशों ने उत्तमचंद के साथ मारपीट भी की।
मामला जिले के गडरारोड थाने के मुख्य बाजार में देर रात 2 बजे की है। बदमाशों ने इस दौरान 10 महीने के मासूम को जान से मारने की भी धमकी दी। बदमाशों के पास पिस्तौल और लोहे के सरिया भी थे।
मामला जिले के गडरारोड थाने के मुख्य बाजार में देर रात 2 बजे की है। बदमाशों ने इस दौरान 10 महीने के मासूम को जान से मारने की भी धमकी दी। बदमाशों के पास पिस्तौल और लोहे के सरिया भी थे।

No comments