छठ पर्व पर घर लौटना मुश्किल, लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से 'नो रूमÓ
जयपुर से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए छठ महापर्व पर घर लौटने का सफर आसान नहीं होगा। जयपुर से बिहार, यूपी, बंगाल और असम जाने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति है। तत्काल कोटे में भी मारामारी मची हुई है और उसमें केवल वेटिंग टिकट ही मिल रही है।
टिकट बुकिंग शुरू होते ही कोटा तुरंत फुल हो रहा है। इसके बावजूद रेलवे ने केवल नाममात्र की स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जो यात्रियों की वास्तविक जरूरतों के सामने बेहद कम साबित हो रही हैं।
टिकट बुकिंग शुरू होते ही कोटा तुरंत फुल हो रहा है। इसके बावजूद रेलवे ने केवल नाममात्र की स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जो यात्रियों की वास्तविक जरूरतों के सामने बेहद कम साबित हो रही हैं।

No comments