Breaking News

बोराज तालाब की पाल टूटने के बाद लोगों में आक्रोश, चाय-नाश्ता लेकर पहुंची टीम को लौटाया

अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने से जल संकट अब आक्रोश में बदल गया है। देर रात पाल टूटने के बाद स्वास्तिक नगर पूरी तरह जलमग्न हो गया। शुक्रवार सुबह जब हालात और बिगड़े तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्थिति को संभालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन चाय-नाश्ता लेकर आए अफसरों को देखकर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। आक्रोशित निवासियों ने टीम को वापस लौटा दिया। 
लोगों का कहना है कि उन्होंने लोन लेकर मकान बनाए थे, लेकिन अब घरों में 5 से 8 फीट तक पानी भर जाने से सबकुछ बर्बाद हो गया है। 

No comments