सरकार का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, पारंपरिक खेती पर मिलेगा प्रोत्साहन
राजस्थान सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए एक राहत भरी योजना की घोषणा की है। राज्य में ऐसे किसान जो आज भी पारंपरिक तरीकों से बैलों की मदद से खेती करते हैं, उन्हें सरकार अब आर्थिक सहायता देगी। इस योजना के तहत किसानों को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
राजस्थान के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी किसान ट्रैक्टर या आधुनिक मशीनों की बजाय बैलों से खेती करना पसंद करते हैं। सरकार का यह कदम न केवल ऐसे किसानों की आर्थिक मदद करेगा, बल्कि पारंपरिक खेती की विधियों को भी संरक्षित और प्रोत्साहित करेगा।

No comments