Breaking News

विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा: कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन

राजस्थान विधानसभा के सत्र के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। मानसून सत्र के दौरान हर दिन किसी ने किसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए  सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पहले कांग्रेस विधायकों विधानसभा परिसर में कानून व्यवस्था के हालातों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक बिगड़ती कानून व्यवस्था के नारे लिखे हुए पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे थे। भजन सरकार होश में आओ, सरकारी जमीनों की चोरी बंद करो जैसे नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल बताया। 

No comments