Breaking News

चित्तौडग़ढ़ में 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी का भव्य आयोजन

चित्तौडग़ढ़ में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसाद वितरण की भव्य तैयारी चल रही है. चित्तौडग़ढ़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सब्जी, पूड़ी और पकौड़ी शामिल होंगी. सूचना केंद्र के बाहर 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां दोपहर 1 बजे से पुरुषों के लिए और शाम 5 बजे नेहरू बाजार के त्रिनेत्र गणेश चौक पर महिलाओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू होगा. वितरण तब तक चलेगा, जब तक गणपति विसर्जन पूरा नहीं हो जाता.
हलवाई राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में 140 हलवाइयों की टीम, 300 समिति कार्यकर्ता, एटीबीएफ की महिला टीम और 40 मजदूर मिलकर काम कर रहे हैं.

No comments