राजस्थान पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में किया बदलाव
राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती को लेकर खिलाडिय़ों में गहरी नाराजगी है। विभाग ने हाल ही में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सीईटी को अनिवार्य कर दिया है और नेशनल खिलाडिय़ों को मिलने वाले 17 बोनस अंकों की भी समाप्त कर दिया है। इस फैसले से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी पुलिस में कांस्टेबल नहीं बन पा रहे। खिलाडिय़ों का कहना है कि खेल कोटे का मूल उद्देश्य था राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी में अवसर मिले परन्तु यह नियम खिलाडिय़ों को खेल से ही दूर कर देंगे।

No comments