Breaking News

पूनम पांडे के रामायण में मंदोदरी बनने पर भड़के साधु संत

नवरात्रि और दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो रहा है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस चयन के खिलाफ साधु-संतों ने कड़ा विरोध जताया है, जबकि कुछ इसे कला और आध्यात्मिक परिवर्तन के दृष्टिकोण से स्वीकार्य मान रहे हैं.

No comments