Breaking News

आज रात से 43 घंटे खाटूश्याम मंदिर में दर्शन बंद

इस वीकेंड पर सीकर जिले में स्थित विश्व विख्यात बाबा खाटूश्याम मंदिर में आज रात 10 बजे से 43 घंटे के लिए दर्शन नहीं हो सकेंगे। 43 घंटे तक मंदिर बंद रहेगा। अब दर्शन 8 सितंबर की शाम 5 बजे से ही शुरू होंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने आदेश जारी किया है।
श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार 7 सितंबर को चंद्रग्रहण होने और 8 सितंबर को बाबा श्याम का तिलक होने के कारण 6 सितंबर की रात 10 बजे से 8 सितंबर की शाम 5 बजे तक 43 घंटे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।

No comments